फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बाढ़ के पानी में स्नान करना पड़ा भारी, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातम

Mon, 14 Sep 2026 08:22 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया में बाढ़ के पानी में स्नान करने के दौरान दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। परबत्ता थाना क्षेत्र के अकहा चौक के पास एक भाई को डूबता देख दूसरा उसे बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गया, लेकिन दोनों की जान चली गई।
विज्ञापन
परिजनों को चेक देते हुये गोगरी एसडीओ संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के खगड़िया में बाढ़ का पानी अब जानलेवा साबित होने लगा है। परबत्ता थाना क्षेत्र के अकहा चौक के समीप बाढ़ के पानी में स्नान करने के दौरान रविवार को दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। एक भाई को डूबता देख दूसरा उसे बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया, लेकिन वह भी डूब गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया।

वहीं, मृतकों की पहचान तेलिया बथान निवासी इतवारी मंडल के पुत्र गोविंद कुमार और जय जय राम कुमार के रूप में हुई है। वहीं, मृतकों के दादा सोने लाल मंडल ने बताया कि दोनों भाई अकहा चौक के पास जमा बाढ़ के पानी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गोविंद कुमार गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई को मुश्किल में देख जय जय राम उसे बचाने के लिए पानी में उतर गया। लेकिन वह भी गहराई में चला गया और डूब गया।

चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया

विज्ञापन

वहीं, दोनों भाइयों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर आपदा मित्र और प्रशिक्षित गोताखोर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परबत्ता अंचलाधिकारी हरिनाथ राम दोनों को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- बिहार: सेंट्रिंग खोलने के दौरान सेप्टिक टैंक में हादसा, जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत; तीसरे की हालत गंभीर

गोगरी एसडीओ ने कहा- बच्चों को बाढ़ के पानी से दूर रखें

विज्ञापन

घटना की सूचना पर गोगरी एसडीओ संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो चेक दिए। साथ ही, उन्होंने लोगों से बाढ़ के पानी में जाने से बचने और बच्चों पर विशेष नजर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है।

प्रशासन लगातार लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद बच्चे बाढ़ के पानी में स्नान या खेलने चले जाते हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बच्चों को बाढ़ के पानी में न जाने दें और किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरतें। मौके पर गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें