फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छुट्टी के दिन छात्रा के घर किताब दिखाने पहुंचा शिक्षक, कमरे से रोते हुए निकली तो परिजनों के उड़े होश

Tue, 10 Mar 2026 09:38 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar: बिहार के बेगूसराय में एक शिक्षक को नाबालिग छात्रा का शोषण करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने रविवार देर शाम इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि नाबालिग के शोर मचाने के कारण आरोपी पकड़ा गया। 
 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां रविवार की छुट्टी के दिन एक सरकारी शिक्षक किताब दिखाने के लिए नाबालिग छात्रा के घर पहुंचा था। इसके बाद वह छात्रा के साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। इसके बाद छात्रा रोती-बिलखती जब घर से बाहर आई तो परिजनों के होश उड़ गए। मामला थाना तक पहुंचा, प्राथमिकी दर्ज हुई, फिर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


किशोरी के साथ आरोपी ने की जबरदस्ती करने की कोशिश
बताया जा रहा है कि देर शाम शिक्षक ने किताब दिखाने को बोलकर एक घर में घुसकर 14 वर्षीय किशोरी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। किशोरी जब फटे हुए कपड़ों के साथ रोते-बिलखते घर से बाहर निकली तो पीछे से आरोपी शिक्षक घर से भागने लगा। इसी बीच गांव के लोगों ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

पहले भी आरोपी शिक्षक पर लग चुका है ऐसा आरोप
जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक घनश्याम गोस्वामी बताया जा रहा है। जानकारों की मानें तो पूर्व में भी इस शिक्षक पर विद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला उजागर हुआ था। तब समाज के प्रबुद्ध लोगों के बीच बचाव से वह कई बार बच गया था। सूत्रों के अनुसार इस शिक्षक की यह चौथी करतूत है। वहीं उक्त शिक्षक की करतूत से लोगों में तनाव व्याप्त है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार में देर रात युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त के साथ जा रहा था मृतक तभी बदमाशों ने किया छलनी
विज्ञापन


जिम्मेदारों ने क्या बताया?
इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष ज्योति कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कांड संख्या 48/26 के तहत मामला अंकित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस पूरे मामले को पूछे जाने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो अतहर हुसैन ने बताया मामला संज्ञान में आया है। संबंधित विद्यालय से उक्त शिक्षक के विरुद्ध जबाव तलब कर विभाग को सूचित कर दिया जाएगा।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें