बिहार के बेगूसराय में एक सनसनीखेज वारदात से कोहराम मच गया है। दरअसल, चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है। उक्त बच्ची लहूलुहान और रोती-बिलखती हुई अपने घर पहुंची तो मामले का खुलासा हो सका । वहीं इस घटना का आरोपी भी नाबालिग है, जिसको पुलिस ने फिलहाल कस्टडी में ले लिया है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक गांव में घटी है।
एफ एस एल की टीम ने जुटाए साक्ष्य
इधर घटना की सूचना पर तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार और थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किए हैं। इसके साथ ही एफ एस एल की टीम ने घटनास्थल बताए गए मक्का के खेत से भी साक्ष्य जुटाए हैं। डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को इलाज के लिए बेगसराय अस्पताल भेजा गया है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इक्कठा किए हैं।
पहले स्थानीय स्तर पर कराया गया इलाज
बताया जा रहा है कि घटना के बाद घर के लोगों ने बच्ची का इलाज निजी डॉक्टर से कराया। इसके बाद सदर अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज करने के साथ रात में मेडिकल चेकअप कराया गया है। आरोपी लड़का को भी रात में मेडिकल चेकअप के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
ये भी पढ़ें:
NH-31 पर खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर, सुबह-सुबह दर्दनाक हादसे में एक की मौत, ओवरटेक के चक्कर में गई जान
बच्ची की मां ने क्या बताया?
घटना को लेकर बच्ची की मां ने बताया कि दोपहर में उसकी बेटी खेलने के लिए घर से करीब दो सौ मीटर दूर गई हुई थी। कुछ ही देर के बाद वह रोती हुई और लहूलुहान घर लौटी थी। पहुंचते ही बताया कि एक लड़का ने उसके साथ गलत काम किया। जिससे काफी दर्द हो रहा है। जिसके बाद हमारा भांजा आरोपी के घर गया तो उसकी मां ने उसे छिपा दिया था। इधर बच्ची की हालत देखकर स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया। इसके साथ ही घटना की सूचना डायल-112 को दिया गया था। बछवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा ले गई। जहां से बेगूसराय रेफर कर दिया गया।