फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: NH-31 पर खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर, सुबह-सुबह दर्दनाक हादसे में एक की मौत, ओवरटेक के चक्कर में गई जान

Sun, 03 May 2026 08:54 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar: खगड़िया जिले में पसराहा थाना क्षेत्र के देवठा के पास NH-31 पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा पसराहा थाना क्षेत्र के देवठा के पास NH-31 पर हुआ, जहां खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, ट्रक (WB 65J 5675) का ब्रेक अचानक खराब हो गया था। इसके बाद चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और उपचालक के साथ मिलकर ब्रेक की जांच कर रहा था।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
इसी दौरान नवगछिया की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शी, बेगूसराय निवासी बस चालक अजय सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करने के प्रयास में था और नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद यह हादसा हुआ।

मौके पर पहुंची पुलिस  
घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना अध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 4 बजे हादसे की जानकारी मिली। पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चलती ट्रेन रोकी, युवती को घसीट ले गए दरिंदे; बेलागंज में कुकर्म से दहला गया गया-पटना रेलखंड

NH-31 पर लंबा जाम, राहत कार्य जारी
हादसे के बाद NH-31 पर लंबा जाम लग गया, जिससे कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। यात्री घंटों तक जाम में फंसे रहे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम भी मौके पर पहुंची और हाइड्रोलिक रिकवरी वैन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने का काम जारी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान करने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें