फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नक्सली हिंसा में टूटा था स्कूल, अब BBOSE से पढ़कर मैट्रिक पास करने वाली गांव की पहली बेटी बनी सपना

Tue, 10 Nov 2026 03:14 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News: जमुई के बरहट प्रखंड स्थित गुरमाहा गांव की सपना कुमारी ने BBOSE से मैट्रिक परीक्षा में 81 प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास रचा था। नक्सली हिंसा में स्कूल भवन टूटने के बावजूद सपना और सोनिया ने पढ़ाई कैसे जारी रखी?
विज्ञापन
गुरमाहा गांव की रहने वाली सपना की फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं अगर इंसान के मन में कुछ कर गुजरने की सच्ची लगन हो, तो कोई भी मुश्किल उसे रोक नहीं सकती। बिहार के जमुई जिले में एक ऐसी ही कहानी सामने आई है, जिसने यह साबित कर दिया है कि अगर स्कूल की इमारत टूट भी जाए, तो हौसलों की उड़ान कभी नहीं रुकती। यह कहानी है जमुई से 30 से 45 किलोमीटर दूर बरहट प्रखंड के गुरमाहा गांव की बेटियों की, जिनके सपनों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) ने एक नया आसमान दिया है।

विज्ञापन


हिंसा ने स्कूल छीना, लेकिन हिम्मत नहीं तोड़ पाई
गुरमाहा गांव में कुछ समय पहले नक्सली हिंसा के कारण स्कूल की इमारत पूरी तरह तहसनहस हो गई थी। स्कूल टूटने के बाद गांव के बच्चों, खासकर बेटियों की पढ़ाई पर जैसे ब्रेक लग गया। उनके सामने यह बहुत बड़ा संकट था कि अब आगे की पढ़ाई कैसे होगी। लेकिन इन मुश्किल हालातों में भी गांव की तीन बेटियों ने हार नहीं मानी। उन्होंने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड का सहारा लिया और इसमें एडमिशन लेकर अपनी रुकी हुई पढ़ाई दोबारा शुरू की।

Trending Videos
विज्ञापन

जमुई की सोनिया भी अब मैट्रिक पास। - फोटो : amar ujala digital
81% अंकों के साथ सपना ने रचा इतिहास
इन्हीं तीन बेटियों में से एक है सपना कुमारी, जिसने 10वीं की परीक्षा में 81% नंबर लाकर पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया है। सपना अब अपने गांव गुरमाहा की पहली ऐसी बेटी बन गई है, जिसने मैट्रिक की परीक्षा पास की है। हालांकि सपना के साथ गांव की एक और सोनिया ने भी 10वीं की परीक्षा पास की है। सपना और सोनिया की यह सफलता सिर्फ उसकी नहीं है, यह पूरे गांव के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है कि हालात चाहे जितने भी बुरे हों, पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए।

BBOSE : अधूरे सपनों को पूरा करने का मौका
सपना कुमारी और सोनिया कुमारी जैसी और भी हजारों कहानियां हैं, जिन्हें बीबोस के माध्यम से एक नई जिंदगी मिली है। बिहार सरकार का यह बोर्ड उन सभी लोगों के लिए उम्मीद की एक बहुत बड़ी किरण है, जिनकी पढ़ाई किसी भी कारण से बीच में ही छूट गई थी। यह बोर्ड लोगों को यह आजादी देता है कि वे अपनी सुविधा और समय के अनुसार पढ़ाई कर सकें और 10वीं या 12वीं की परीक्षा पास कर सकें।

आंकड़े बताते हैं कि अब तक 1 लाख 85 हजार 987 लोग इस बोर्ड के जरिए अपनी परीक्षा दे चुके हैं। यह बढ़ती हुई संख्या बताती है कि लोग BBOSE पर कितना भरोसा कर रहे हैं। सही मायनों में यह बोर्ड सिर्फ एक परीक्षा पास करने का तरीका नहीं है, यह उन लोगों के लिए फिर से अपने पैरों पर खड़े होने और अपने अधूरे सपनों को पूरा करने का एक सुनहरा मौका है। सपना, सोनिया जैसे नाम अब बिहार के छोटे-सुदूर इलाकों से निकलकर सामने आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें