फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, सिर और गला फटा था, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 05 Sep 2024 06:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

जीरो माइल थाने के पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि धर्म कांटा के पास एनएच किनारे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। महिला का सिर और गला पूरी तरह से फटा हुआ था। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में अर्धनग्न अवस्था में एक अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना जीरो माइल थाना क्षेत्र के पपरौर स्थित धर्म कांटा एनएच 31 के पास की है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया गया और महिला का शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे अज्ञात महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में देखा, जिसके बाद उन्होंने जीरो माइल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।  

जीरो माइल थाने के पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि धर्म कांटा के पास एनएच किनारे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। महिला का सिर और गला पूरी तरह से फटा हुआ था। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें