फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide Case : लड़की की संदिग्ध मौत का नहीं हो पाया खुलासा, रिपोर्ट आने का परिजन अब भी कर रहे इंतज़ार

Mon, 21 Jul 2025 11:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar : लड़की की संदिग्ध मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस के साथ-साथ एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और अनुसंधान शुरू किया। पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद भी अब तक मामला नहीं खुल पाया सच, लेकिन रिपोर्ट आने का परिजन अब भी इंतज़ार कर रहे हैं।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले में एक लड़की की संदिग्ध मौत का मामला अब तक नहीं सुलझा है। इस मामले में परिजन अब फॉरेंसिक जांच के रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। मामला चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र नगर का है। इस मामले में खगड़िया पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पायेगा कि यह आत्महत्या का मामला है या कुछ और।

विज्ञापन


 15 जुलाई को हुई थी संदिग्ध मौत
दरअसल 15 जुलाई को  किराए के मकान में रह रही एक 18 वर्षीय लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर चित्रगुप्तनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर आई तो लड़की का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने कांड संख्या-76/25 के तहत मामला दर्ज करते हुए मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। 
यह खबर भी पढ़ें-Suicide Case : लड़की की संदिग्ध मौत का नहीं हो पाया खुलासा, रिपोर्ट आने का परिजन अब भी कर रहे इंतज़ार

पोस्टमोर्टम के लिए शव को भेजा गया था भागलपुर 
मौत का क्या कारण है, यह पता करने के लिए लड़की के शव को पोस्टमोर्टम  के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, भागलपुर भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सांस रुकना और मृत्यु से पहले फांसी बताया गया है। हालांकि, मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने लड़की के शव से विसरा और वजाइनल स्वैब भी सुरक्षित कर लिया था, जिसे विस्तृत जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) भेजा गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : गठबंधन धर्म पर भाजपा-जदयू के बीच सीएम नीतीश के सामने क्या हुआ? क्या-क्या बातें बाहर आईं

फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने किया निरीक्षण 
पुलिस द्वारा घटनास्थल का विधिवत फॉरेंसिक एक्सपर्ट से निरीक्षण कराया गया। साथ ही, घटनास्थल से मृतका का मोबाइल फोन और गले में लगा फांसी वाला दुपट्टा भी विधिवत जब्त कर लिया गया है। जांच के दौरान, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि कोई सुराग मिल सके। जब्त किए गए मोबाइल फोन का भी तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है, जिससे महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पिता के आवेदन पर दर्ज हुआ मामला, सभी पहलुओं पर जांच जारी
लड़की के पिता ने घटना के संबंध में एक लिखित आवेदन दिया था, जिसके आधार पर चित्रगुप्तनगर थाना में कांड संख्या-76/25 दर्ज किया गया है। वहीं चित्रगुप्त नगर थाना अध्यक्ष सिंटु कुमार ने कहा कि  इस मामले में सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच की जा  रही है फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है, जो इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठाने में अहम भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें