फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: लखीसराय का दिल दहला देने वाला हादसा, पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता को मारा, फिर खुद को भी मारी गोली

Wed, 26 Nov 2025 10:58 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय

सार

लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र स्थित खुटहा चेतन टोला गांव में घरेलू विवाद ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं। आईटीबीपी जवान विकास कुमार उर्फ नाटो, जो छुट्टी पर घर आया था, अपनी पत्नी से कहासुनी के दौरान इतना गुस्सा हुआ कि समझाने पहुंचे पिता राम उदय शंकर सिंह को गोली मार दी।
विज्ञापन
मृतक आइटीबीपी जवान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा चेतन टोला गांव में मंगलवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि घर के अंदर ही पिता–पुत्र की मौत हो गई और पूरे गांव में मातम छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राम उदय शंकर सिंह के पुत्र विकास कुमार उर्फ नाटो, जो आईटीबीपी का जवान था और फिलहाल छपरा में उसकी ड्यूटी लगी हुई थी, दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। मंगलवार की शाम घर के अंदर उसकी पत्नी के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

विज्ञापन


पत्नी और विकास के बीच बढ़ते विवाद की आवाज सुनकर पिता राम उदय शंकर सिंह उन्हें समझाने पहुंचे, लेकिन तभी स्थिति अचानक बेकाबू हो गई। गुस्से में आकर विकास ने अपने पिता पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह खौफनाक घटनाक्रम यहीं नहीं रुका—पिता की हत्या के तुरंत बाद विकास ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें- Bihar News: 12.43 करोड़ की संपत्ति मिली उत्पाद अधीक्षक के ठिकानों से, कहा- मैं बेकसूर हूं, मुझे फंसाया गया
विज्ञापन


लगातार दो मौतों से पूरा गांव सदमे में है और लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही एसपी अजय कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बड़हिया थाना पुलिस भी पहुंची और घर को सील करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और खोखे बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के पीछे वास्तविक विवाद क्या था, यह परिवार के अन्य सदस्यों के बयान, तकनीकी जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस दर्दनाक घटना की चर्चा है और गांव में गहरा मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें