फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Wed, 17 Jul 2024 05:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: बेगूसराय में बिजली का टूटा तार सही कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा तब तक बिजली विभाग ऑफिस में हंगामा जारी रहेगा।
विज्ञापन
बिजली विभाग के कार्यालय में शव रखकर प्रदर्शन करते परिजन तथा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने पावर हाउस पहुंचकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होने के बाद काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा गांव की है। मृतक बिजली मिस्त्री की पहचान राजौरा गांव निवासी हरिलाल तांती के बेटे रंजीत तांती के रूप में की गई है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण रंजीत की मौत हुई है। रंजीत के परिवार को बिजली विभाग द्वारा उचित मुआवजा दिया जाए। इसे लेकर लोग पावर हाउस के कार्यालय में शव को रखकर बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा करने लगे। वहीं, मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली का तार जर्जर रहने के कारण टूट गया था, जिसे ठीक करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा रंजीत तांती को फोन किया गया था। उसी सूचना के आधार पर रंजीत तांती राजौरा में ही बिजली टूटे तार को ठीक कर रहा था। तभी अचानक उस तार में करंट आ गया, जिससे रंजीत तांती को जबरदस्त करंट लग गया। करंट लगते ही रंजीत गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया। फिर उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा तब तक बिजली विभाग ऑफिस में हंगामा जारी रहेगा। वहीं, इस घटना की सूचना बिजली विभाग द्वारा नगर थाना पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर नगर थाना पुलिस ने पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने में जुट गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें