फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना, मछली मारने के धंधे को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 21 Jul 2025 11:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar : बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया। हालांकि पुलिस इसे गैंग वार कह रही है। जिस युवक की हत्या हुई है, वह भी पूर्व में अपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में बदमाशों ने एक शख्स  की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना डंडारी थाना क्षेत्र की है। मृतक  के सिर में 3 गोलियां लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर डंडारी थाना की पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। इस हमले में डंडारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार चोटिल हो गये। लोगों ने पत्थरबाजी कर विरोध-प्रदर्शन भी किया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Suicide Case : लड़की की संदिग्ध मौत का नहीं हो पाया खुलासा, रिपोर्ट आने का परिजन अब भी कर रहे इंतज़ार

बेगूसराय पुलिस ने जानकारी दी है कि एफएसएल टीम को सूचना दी  गई है।  शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है।  पुलिस अधीक्षक मनीष खुद मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं। एसपी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया के नेतृत्व में डंडारी थाना पुलिस टीम को सभी पहलुओं की जांच कर अज्ञात अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की  जारी है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : गठबंधन धर्म पर भाजपा-जदयू के बीच सीएम नीतीश के सामने क्या हुआ? क्या-क्या बातें बाहर आईं
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या और गैंगवार से सहमे लोग 
डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव स्थित नावघाट के पास रविवार शाम 7:30 बजे हरेराम पासवान (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हरे राम का भी अपराध जगत से रिश्ता रहा है।  वहीं घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि हरेराम आपराधिक चरित्र का व्यक्ति था। डंडारी और नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाशों में शामिल हरेराम पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि हरेराम गांव में ही बूढ़ी गंडक नदी किनारे कुछ लोगों के साथ बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और फायरिंग के बाद चांदपुर की ओर चले गए। सूत्र बताते हैं कि मछली मारने के धंधे को लेकर विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें