फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: जमीनी विवाद में ईंट-पत्थर के बाद चली गोली, युवक घायल; गांव में तनाव...पुलिस जांच में जुटी

Sun, 20 Apr 2025 02:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: घायल कुंदन मंडल ने बताया कि वह गांव में हो रही मारपीट देखने गया था, तभी अचानक चली गोली उसके दाहिने सीने में लग गई। उसने कहा कि गोली किसने चलाई, इसका उसे पता नहीं चला। आइये जानते हैं मामला। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर के नयारामनगर थाना क्षेत्र के भगीचक गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले और इसी दौरान हुई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। गोली लगने से घायल युवक की पहचान कुंदन मंडल (36 वर्ष), पिता नवीन मंडल, निवासी भगीचक गांव के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे पहले सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सफियासराय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों ने बताई विवाद की वजह

विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण बादल गोस्वामी ने बताया कि आंधी और बारिश के चलते संजय गोस्वामी अपने घर का टीन का चदरा ठीक कर रहा था। इसी बात को लेकर पड़ोसी संतोष यादव, निकेश यादव और मुकेश यादव ने विरोध जताया। विवाद बढ़ा तो गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि संतोष यादव का परिवार घर से ही ईंट-पत्थर फेंकने लगा। इसी दौरान संतोष यादव ने छत से फायरिंग कर दी, जिसमें मारपीट देख रहे कुंदन मंडल को गोली लग गई।

पढ़ें: करंट लगने से युवक की हुई मौत, घर से निकलते वक्त हुआ हादसा; परिजन हुए बेसुध

पुलिस ने की पूछताछ, गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद निजी अस्पताल पहुंचे और घायल से पूछताछ की। डॉक्टरों के मुताबिक, कुंदन के सीने में गोली लगी है, जो पेट में फंसी हुई है। बताया जा रहा है कि कुंदन एक निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है।

वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना के बाद आरोपी पक्ष का पूरा परिवार गांव से फरार है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें