फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Elections 2025: जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार राजद में हुए शामिल, चुनाव में NDA को देंगे चुनौती

Fri, 03 Oct 2025 05:17 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले खगड़िया की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। परबत्ता से जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार 3 अक्टूबर को गोगरी में आयोजित कार्यक्रम में हजारों समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी में शामिल हो गए। 
विज्ञापन
राजद में शामिल हुए जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2025 से दल बदल का खेल जारी है। एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जनार्दन यादव जनसुराज में शामिल हो गए थे। आज जनता दल यूनाइटेड के विधायक डॉ. संजीव कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया। वह पिछले कुछ महीनों से अपनी पार्टी से नाराज चल रहे थे। राजद के खगड़िया जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गोगरी स्थित भगवान उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में डॉ. संजीव पार्टी में विधिवत शामिल हो गए। 

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने बताया कि डॉ. संजीव अपने हजारों समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की। उनके आने से पार्टी को काफी मजबूती मिलगी। इधर, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि डॉ. संजीव का एनडीए से मोहभंग होना पहले से तय था। एनडीए द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों से उनकी लगातार गैरमौजूदगी विशेषकर 27 सितंबर को परबत्ता सम्मेलन और 25 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से दूरी इस बदलाव के साफ संकेत थे।

पढे़ं: गया जी में बदमाशों ने कर्मचारी को गोली मारी, मौके पर मौत; पुलिस पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. संजीव कुमार अपनी बेबाकी और मुद्दों पर स्पष्ट राय रखने के लिए जाने जाते हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा होते हुए भी उन्होंने कई बार किसानों के हक, जमीन विवाद और निर्माण परियोजनाओं में गड़बड़ियों को लेकर अपनी ही सरकार की आलोचना की है। राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो डॉ. संजीव पूर्व मंत्री और पांच बार के विधायक डॉ. आरएन सिंह के पुत्र हैं, जिनकी पहचान जदयू के मजबूत स्तंभ के तौर पर थी। ऐसे में अगर डॉ. संजीव राजद में शामिल होते हैं, तो यह जदयू के लिए बड़ा झटका होगा और राजद के लिए परबत्ता तथा खगड़िया जिले में नई राजनीतिक संभावनाओं के द्वार खोल देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें