फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मामूली विवाद में दोस्त ने ही दोस्त को मारी गोली, बचाने के दौरान मां भी गंभीर रूप से घायल

Mon, 27 Jan 2025 01:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय जिले में मामूली विवाद में दोस्त ने ही दोस्त को गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं, घायल आशीष कुमार को बचाने के क्रम में उसकी मां बिंदु देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में मामूली विवाद में दोस्त ने ही दोस्त को गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं, घायल आशीष कुमार को बचाने के क्रम में उसकी मां बिंदु देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर चाणक्य नगर की है। पीड़ित की पहचान खगड़िया जिले के महेशखूंट निवासी मनोज राम की के पुत्र आशीष कुमार एवं पत्नी बिंदु देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बिंदु देवी अपने परिवार के साथ पिछले तीन वर्षों से बेगूसराय के ही चाणक्य नगर में किराए के मकान में रहती है। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने बताया कि आरोपी अमित कुमार का किसी अन्य लोगों के साथ झगड़ा हुआ था, जिसमें दूसरे लोगों ने अमित कुमार की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया था और इसी बात को लेकर दोस्त होने के नाते आशीष कुमार अमित कुमार को समझाने बुझाने गया था। और इसी क्रम में अमित कुमार गुस्सा हो गया एवं बीते शाम तकरीबन 11 बजे रात्रि को जब सभी लोग घर में सोए हुए थे, तब अमित कुमार अपने परिवार के लोगों के साथ उनके घर में पहुंच गया और मारपीट तथा गाली-गलौज करने लगा।

साथ ही साथ अमित कुमार ने आशीष की बाइक को ही क्षतिग्रस्त कर दिया और जब इस बात से के लिए पीड़ित पक्ष ने विरोध जताया तो अमित कुमार ने गोली चला दी। जो गोली आशीष कुमार को लग गई तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आशीष कुमार को बचाने के क्रम में उसकी मां बिंदु देवी भी घायल हो गई। फिलहाल, आरोपियों के विरुद्ध पीड़ित पक्ष ने नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें