फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में रफ्तार का कहर: कार-बाइक को पीछे से हाइवा ने रौंदा, पिता-पुत्री ने मौके पर तोड़ा दम, दो घायल

Mon, 07 Sep 2026 07:22 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar News: जमुई में तेज रफ्तार हाइवा ने कार और बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय सुशील कुमार और उनकी तीन वर्षीय बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुशील की पत्नी और कार सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों शव हाइवा के नीचे दब गए, जिन्हें पुलिस ने जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया।
 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर बटिया जंगल के चिरन पुल के पास सोमवार को तेज रफ्तार हाइवा ने कार और बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और जेसीबी की मदद से हाइवा के नीचे दबे शवों को बाहर निकलवाया।

विज्ञापन


पहले कार फिर बाइक को मारी टक्कर
हादसा बटिया थाना क्षेत्र के बटिया जंगल स्थित चिरन पुल के पास हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी सुशील कुमार (35) और उनकी तीन वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल बताई गई हैं। कार सवार एक अन्य व्यक्ति भी हादसे में घायल हुआ है।

हाइवा के नीचे दब गए दो शव, जेसीबी से शुरू हुआ रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही बटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सोनो रेफरल अस्पताल भेजा गया। टक्कर के बाद दो शव हाइवा के नीचे दब गए थे। पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगवाकर काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


'ढलान पर पीछे से बेकाबू हुआ हाइवा'
देवघर से जमुई के खेरमा जा रहे कार चालक मो. अरमान खान के अनुसार, वे ढलान वाले रास्ते पर कार को नियंत्रित गति से चला रहे थे। उनके पीछे एक बाइक भी आ रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा हाइवा अनियंत्रित हो गया और पहले कार को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद हाइवा ने बाइक को भी कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा की गति काफी तेज थी।

यह भी पढ़ें: बिहार में बाढ़ का कहर जारी: 20 लाख से अधिक लोग चपेट में, शहर में भी घुसा पानी, जानिए कहां-कैसी स्थिति है?
विज्ञापन


हादसे के बाद सड़क पर लगा लंबा जाम
दुर्घटना के बाद चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने और यातायात सुचारू कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बटिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और हाइवा के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें