फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घर की कर रही थी सफाई, तभी छिपे कोबरा सांप ने डसा…झाड़फूंक के चक्कर में महिला ने तोड़ा दम

Wed, 23 Oct 2024 04:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: मुंगेर में अपने घर की सफाई के दौरान एक महिला को कोबरा सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद परिजन उसे पास के मंदिर में झाड़फूंक करवाने ले गए, जहां उसकी हालत खराब होने पर अस्पताल लेकर गए। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में सांप के डसने से 48 वर्षीय आशा कर्मी की मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मृतक महिला के परिजन ने बताया कि प्रतिमा कुमारी दीपावली पर्व को लेकर अपने घरों की साफ सफाई करने के साथ अपने घर आंगन में मिट्टी से निपाई कर रही थी। तभी घर के अंदर एक बड़े से छेद को मिट्टी से बंद कर रही थी।

विज्ञापन


इस छेद में बैठे कोबरा सांप ने महिला के हाथ के उंगली में डस लिया। महिला को लगा कि कोई विषैला जीव ने काट लिया है, जिसके बाद उसने यह बात अपने परिजन को बताई। परिजन की जानकारी के बाद गांव के ही एक विषहरी मंदिर ले जाया गया। जहां महिला की झाड़फूंक कराई गई। इसी बीच लगभग के एक घंटे समय बीत गया।

उसके बाद परिजन के द्वारा इलाज के लिए उसे मुंगेर ले गए, जहां इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई। चिकित्सक के द्वारा जांच में बताया गया कि महिला को सांप ने डसा है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक महिला के घर लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें