फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमालपुर में बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा फूटा, एनएच-80 जाम कर सरकार से मांगी राहत राशि

Sun, 21 Sep 2025 04:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी खेत-खलिहान और घरों तक घुस गया था। इससे फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, मवेशियों को चारा की भारी किल्लत हुई और परिवारों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
महिलाओं ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमालपुर प्रखंड के सिंघिया पंचायत के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-80 को जगदंबापुर फरदा के पास जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक महीने से अधिक समय से बाढ़ की मार झेलने के बावजूद अब तक सरकार से किसी तरह की राहत राशि नहीं मिली है।

ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी खेत-खलिहान और घरों तक घुस गया था। इससे फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, मवेशियों को चारा की भारी किल्लत हुई और परिवारों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली।

विज्ञापन


पढे़ं: नए वकीलों को तीन साल तक मिलेगा प्रतिमाह पांच हजार रुपये का स्टाइपेंड, सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

इसी आक्रोश में उन्होंने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जाम की वजह से राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात कई घंटों तक ठप रहा।

सूचना मिलने पर जमालपुर अंचल के राजस्व अधिकारी उज्जवल चौबे और सफियासराय थानाध्यक्ष अमरेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत राशि नहीं दी गई तो वे और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें