फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : एक ही परिवार के 11 लोग बेहोश, छिपकली गिरा खाना खाने के बाद हुआ ऐसा

Fri, 18 Apr 2025 07:09 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

Bihar : अब तक ऐसी घटनाएं विद्यालयों में देखी जाती थी, लेकिन आज यह घटना एक घर में हुई। दोपहर का खाना खाते ही एक के बाद एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। आननफानन में घर के सभी सदस्यों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
सदर अस्पताल में इलाजरत बच्चे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय जिला अंतर्गत पाली गांव में शुक्रवार को दोपहर का खाना खाने के बाद एक ही परिवार के 11 लोग अचानक एक के बाद एक बेहोश हो गए। खाना परोसने के कुछ देर बाद सूरज कुमार की थाली में छिपकली दिखी। इसके बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी लोगों को स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से जैसे-तैसे सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद सभी की हालत अब ठीक है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: सड़क हादसे में बच्चे की मौत, भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रहा था, बाइक ने दोनों को मारी टक्कर

अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार बीमार होने वालों में में हरिकांत महतो (59), राजेश कुमार (32), राजकुमार (19), राजू कुमार (18) और अविनाश कुमार (6) शामिल हैं। इनके अलावा 5 और छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह दोपहर में दाल-भात और सब्जी बनाई गई थी। खाना खाने के कुछ देर बाद लोगों को चक्कर आने लगा। कुछ ही देर में सभी बेहोश हो गए, जिसके बाद परिजन चीखने चिल्लाने लगे। उनके शोर-गुल को सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गये। फिर आननफानन में सभी को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि, ‘सभी मरीजों की जांच की गई है और उन्हें ओआरएस दिया गया है। फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में लोगों को बहुत ज्यादा घबराना नहीं चाहिए, बल्कि संयम से काम लेना चाहिए। मालूम हो कि प्रभावित लोगों में एक ही परिवार से कई लोग शामिल हैं। स्थिति में सुधार होने के बाद सभी मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।

सदर अस्पताल में इलाजरत बच्चे

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें