फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दुकान से सिगरेट न लाने पर बच्चे को मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

Tue, 07 Jan 2025 05:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

बिहार के मुंगेर जिले में एक बच्चे को गोली मार दी गई है। बताया जा रहा है कि बच्चे द्वारा दुकान से सिगरेट न लाने पर गोली मारी गई है।
विज्ञापन
बच्चे का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में बच्चे ने दुकान से लाकर सिगरेट नहीं दी तो गोली मार दी गई। बच्चे को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, एसडीपीओ ने कहा कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, मामला मंगलवार दोपहर धरहरा थाना क्षेत्र स्थित जसीडीह गोविंदपुर गांव का है। युवक नीतीश कुमार ने एक आठ वर्षीय बालक अंशु कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं, घटना के बाद परिजनों ने घायल बच्चे को इलाज के लिए धरहरा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गांव के बच्चे के साथ अंशु आग को ताप रहा था, तभी गांव के एक युवक नीतीश कुमार आया और अंशु को गुटखा और सिगरेट दुकान से लाने के लिए कहा, जब वह नहीं लाया तो नीतीश ने गोली मार दी।

सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर धरहरा थाना को सूचना मिली कि जसीडीह गांव के युवक ने आठ वर्षीय बालक को गोली मार दी है, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जहां पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा को बरामद किया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गोविंदपुर गांव के रहने वाले नीतीश कुमार ने अंशु को दुकान से सिगरेट लाने के लिए कहा। लेकिन अंशु ने लाकर नहीं दिया, जिसके बाद नीतीश ने उसे गोली मार दी। एसडीपीओ ने कहा कि बच्चे को नाक के पास गोली मारी गई, जो ललाट पर अटकी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फरार अभियुक्त नीतीश कुमार अपराधी प्रवृत्ति का है और एक मामले में फरार चल रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें