फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में सुबह से ही घना कोहरा, इन 38 जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी; ट्रेन और विमान सेवा पर भी असर

Tue, 07 Jan 2025 08:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News: मंगलवार सुबह की शुरूआत अमंगल खबर से हुई। लोग जगे ही थे कि अचानक भूकंप का झटका महसूस हुआ। आननफानन में घर से बाहर निकले तो सड़कें घने कोहरे की चादर में लिपटी दिखी। 
विज्ञापन
पटना में छाया घना कोहरा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगभग पूरे बिहार ने घने कोहरे की चादर ओढ़ ली है। पटना समेत कई इलाकों में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत कई जिलों में मंगलवार सुबह धूप नहीं निकली। राज्य के कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सभी जिलों घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना समेत कई दृश्यता लगभग शून्य हो गई है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण सड़क यातायात से लेकर ट्रेन व विमान सेवाएं तक बुरी तरह प्रभावित हुई है। 

 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के 38 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार जिले समेत सभी 38 कुछ स्थानों में अगले तीन घंटे के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है।

 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि आप यात्रा कर रहे है तो वाहन चलाते समय या किसी भी परिवहन से यात्रा करते समय सावधान रहें। दृश्यता की कमी के कारण वायुयान परिचालन प्रभावित हो सकती है। इधर, घने कोहरे की वजह से पटना एयरपोर्ट पर 70 मीटर से कम विजिबिलिटी हो गई है। इस कारण विमानों के परिचालन पर असर पड़ा है। कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेन लेट चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें