फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में पावर हाउस कैंपस में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान; दमकल ने पाया काबू

Sat, 06 Apr 2024 02:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: फायर ब्रिगेड के आधुनिक रंजन कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से यह सूचना मिली थी कि पावर हाउस में भीषण आग लगी है। उसके बाद मौका ए वारदात पर चार गाड़ियों के साथ पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल इस घटना में कितना का सामान जलकर राख हुआ है, इसका आकलन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर आग को बुझाने का प्रयास करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में पावर हाउस कैंपस में अचानक से भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया है। वहीं, आग की तेज लपटों के बीच मौके पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोग अपने-अपने घरों से निकल कर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे, पर आग इतनी तेज थी कि सारे प्रयास विफल साबित हुए। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल कर्मियों को दी गईं। उसके बाद दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस पूरी घटना से आसपास के घरों में रहने वाले लोग काफी डरे सहमे थे, क्योंकि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वह आसपास के घरों को भी प्रभावित कर सकती थी। लेकिन एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई। आग कैसे लगी, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। पर माना जा रहा है कि बिजली की चिंगारी से यह आगलगी की घटना घटी है।

वहीं, घटना को लेकर मौके पर मौजूद होमगार्ड के जवान शशि कांत चौधरी ने बताया कि वह यहां रात्रि ड्यूटी में तैनात है। घर से जब खाना खाकर लौटा तो देखा कि पावर हाउस कैंपस में आग लगी हुई है। उसके बाद उन्होंने मुख्य गेट का ताला खोला और इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। उन्होंने बताया कि कैंपस में 60 से 70 बंडल तार रखा हुआ है। इस तार के बंडल में भीषण आग लग गई। अगर समय पर दमकल टीम नहीं पहुंचती तो पूरा पावर हाउस जलकर खाक हो जाता। साथ ही आग आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लेती। आग कैसे लगी उन्हें पता नहीं है।
विज्ञापन




स्थानीय मणिकांत ठाकुर ने बताया कि उन लोगों को जानकारी मिली कि पावर हाउस में भीषण आग लग गई। उसके बाद वह लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि पॉवर हाउस में भीषण आग लग गई है। इस वजह से कैंपस में रखा सारा केबल तार जलकर राख हो गया है। उन्होंने आशंका जाहिर की कि बिजली की चिंगारी से यह हादसा हुआ होगा।

वहीं, घटना को लेकर स्थानीय मुकंद कुमार सिंह ने बताया कि वह सब्जी लेने के लिए पावर हाउस चौक आए थे। जहां उन्हें पता चला कि पावर हाउस में भीषण आग लग गई है। उसके बाद वह यहां पहुंचे तो देखा कि भीषण आग लगी हुई है। उसके बाद उन्होंने फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी।

इधर, फायर ब्रिगेड के आधुनिक रंजन कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से यह सूचना मिली थी कि पावर हाउस में भीषण आग लगी है। उसके बाद मौका ए वारदात पर चार गाड़ियों के साथ पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल इस घटना में कितना का सामान जलकर राख हुआ है, इसका आकलन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


वहीं, बिजली विभाग पदाधिकारी उमाशंकर ने बताया कि पता चला कि पावर हाउस के स्टोर रूम में भीषण आग लग गई है। जैसे सूचना मिली वैसे ही मौके पर पहुंचे तो पता चला कि स्थानीय लोगों और दमकल कर्मी की टीम के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें