फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुंगेर में दुकानदारों से मांगी रंगदारी, बच्चों के अपहरण की धमकी; विरोध में बंद रहे बाजार

Fri, 18 Jul 2025 02:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दुकानदारों के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। रंगदारी मांगने वाले आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव में शुक्रवार को रंगदारी मांगने और बच्चों के अपहरण की धमकी के विरोध में दर्जनों दुकानदारों ने बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर विरोध जताया और शंकरपुर निवासी बदमाश चिंटू कुमार की गिरफ्तारी की मांग की।

बताया गया कि चिंटू कुमार गुरुवार देर शाम नयागांव स्थित दुकानों पर पहुंचा और एक दर्जन दुकानदारों से हर महीने छह हजार रुपये रंगदारी देने की मांग की। दुकानदारों के मना करने पर उसने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो उनके बच्चों को स्कूल जाते समय अगवा कर लिया जाएगा।

धमकी के बाद पूरे बाजार में दहशत फैल गई। शुक्रवार को सभी दुकानदारों ने दुकानें बंद रखीं और एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन


पढ़ें: ओझा-गुनी के शक में 85 वर्षीय वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा

पीड़ित दुकानदार शुभम कुमार, मनोज कुमार, शिवजी प्रसाद साह, मुकुल शाह, प्रीतम कुमार, विकास कुमार, दयानंद शाह, संजय शाह, सिंटू साह सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने थाने में सामूहिक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दुकानदारों के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। रंगदारी मांगने वाले आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल नयागांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है ताकि दोबारा ऐसी कोई घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें