फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में छापामारी के दौरान शराब माफियाओं ने पुलिस किया हमला, थाना अध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी घायल

Sun, 29 Sep 2024 03:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बहदरपुर गांव में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो माफियाओं ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
शराब माफियाओं के हमले का शिकार हुआ पुलिस वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले के लाखो थानाक्षेत्र में शराब माफियाओं के खिलाफ छापामारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें लाखो थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार समेत दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बहदरपुर गांव की है, जहां पुलिस को शराब बनाने और बेचने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को लाखो थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार अपने दल-बल के साथ छापामारी करने पहुंचे थे। इस दौरान, शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर पथराव और हमले शुरू कर दिए, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए और उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के आदेश पर आस-पास के थानों से अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर बहदरपुर गांव से चार महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बहदरपुर गांव में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो माफियाओं ने हमला कर दिया। इस घटना ने पुलिस बल पर हमला करने की गंभीरता को उजागर किया और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें