फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: टॉप 10 में शामिल दो लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस ने 50 हजार का इनाम किया था घोषित; ऐसे हुई गिरफ्तारी

Thu, 06 Feb 2025 02:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar: बतौर पुलिस के दोनों अपराधी एक साथ मिलकर लूट, हत्या, छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इनकी आपराधिक गतिविधियों के चलते पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन


इस संबंध में एसपी राकेश कुमार ने बताया कि दोनों अपराधियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आधे दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, हत्या, छिनतई और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।

अपराध करने की फिराक में थे, पुलिस ने धर दबोचा
एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस कार्रवाई को गोगरी थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री मोड़ के पास अंजाम दिया, जहां दोनों अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंद्र नगर निवासी अर्जुन वर्मा के पुत्र सचिन कुमार उर्फ काजल और बनारसी वर्मा के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है।

साथ मिलकर देते थे अपराध को अंजाम

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों अपराधी एक साथ मिलकर लूट, हत्या, छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इनकी आपराधिक गतिविधियों के चलते पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इन अपराधियों के खिलाफ मुफ्फसिल थाना और चौथम थाना में कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें