फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खगड़िया के सबलपुर में अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़, 51 तरह की दवाएं जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 06:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar: औषधि नियंत्रण दल में खगड़िया के औषधि निरीक्षक नरेश सिंह, राजाराम मनोहर राय, सरोज कुमार और पीटीसी-8 की टीम शामिल रही। अधिकारियों ने बताया कि जब्त दवाओं के संबंध में जांच जारी है। 
विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सबलपुर उत्तरी माड़र क्षेत्र में औषधि नियंत्रण प्रशासन ने मंगलवार को अवैध रूप से संचालित दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की। सहायक औषधि नियंत्रक पंकज कुमार वर्मा के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी के दौरान 51 प्रकार की बिना लाइसेंस और अवैध दवाएं बरामद की गईं। कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई मोरकाही थाना पुलिस बल के सहयोग से की गई। छापेमारी के दौरान एहतेशाम आलम द्वारा संचालित एक दुकान से भारी मात्रा में दवाएं बरामद हुईं। सभी दवाओं को प्रपत्र-16 के तहत विधिसम्मत तरीके से जब्त किया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: भागलपुर के दो कुख्यात अपराधी जिला बदर, अब रजौन थाना में देंगे हाजिरी; आगामी चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त

औषधि नियंत्रण दल में खगड़िया के औषधि निरीक्षक नरेश सिंह, राजाराम मनोहर राय, सरोज कुमार और पीटीसी-8 की टीम शामिल रही। अधिकारियों ने बताया कि जब्त दवाओं के संबंध में जांच जारी है और संबंधित धाराओं के तहत अभियोजन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

औषधि विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध दवा कारोबार पर सख्ती से नजर रखी जा रही है और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विभाग का उद्देश्य आमजन को नकली, बिना लाइसेंस और असुरक्षित दवाओं से बचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें