फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: झाझा रेलवे स्टेशन के नजदीक बेपटरी हुई मालगाड़ी, अप रेलवे लाइन पर ट्रेन परिचालन बाधित

Thu, 12 Dec 2024 08:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

झाझा रेलवे स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। अप रेलवे लाइन पर रेल परिचालन बाधित हो गया।
विज्ञापन
पटरी से उतरी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले में क्यूल जसीडीह रेलखंड के झाझा रेलवे स्टेशन के दुद्धिजोर पुल के समीप रेलवे यार्ड में करीबन 3:30 बजे अप लाइन में एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई, जिससे बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। मालगाड़ी के बेपटरी होने से मुख्य अप रेलवे लाइन पर रेलवे परिचालन बाधित हो गया। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, यार्ड से अप लाइन पर मालगाड़ी आ रही थी कि तभी मालगाड़ी का दो वैगन, एक ट्रोली का चक्का पटरी से अचानक उतर गया। इससे मालगाड़ी अनियंत्रित हो गई। वहीं, चालक के द्वारा स्टेशन प्रबंधक को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी, टीआई रवि गुप्ता सहित अन्य रेलवे विभाग के स्थानीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। अप में मालगाड़ी का चक्का उतर जाने के बाद अप रेलवे लाइन में परिचालन बाधित हो गया, जिसके कारण अप में आने वाली वंदेभारत सुपर फास्ट ट्रेन को नारगंजो, टाटानगर से आरा तक जाने वाले गाड़ी सुपर एक्सप्रेस को घोरपारन, एर्नाकुलम एक्सप्रेस को जसीडीह रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अप में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को अप में गाड़ी आगमन में बिलंब होते देखकर पूछताछ केंद्र में पूछताछ किया तो रेलयात्रियों को पूरी जानकारी दी गई। गाड़ियों के परिचालन पर पड़े असर के कारण रेलयात्रियों को भी झाझा स्टेशन पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय पदाधिकारी ने मालगाड़ी के बेपटरी होने की जानकारी अपने वरीय पदाधिकारी को दिया गया। समाचार प्रेषण तक मालगाड़ी को उठाने के लिए स्थानीय रेलवे अधिकारी, रेलकर्मी का प्रयास जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें