फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गिरिराज का सपा पर निशाना; कहा- योगी सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया, अनाप-शनाप बोल रहे अखिलेश

Wed, 20 Mar 2024 12:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: उत्तर प्रदेश के बदायूं हत्याकांड पर सपा नेता अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा कर कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में जितनी तरजीह हिंदुओं को मिली, उतनी ही मुसलमान को भी मिली है। बदायूं मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा नेता गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को सपा नेता अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि अब अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी समझ रहे हैं कि उनका जनाधार खिसक रहा है, इसलिए अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया।

विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने दावा कर कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में जितनी तरजीह हिंदुओं को मिली, उतनी ही मुसलमान को भी मिली है। उन्होंने कहा कि जहां तक बदायूं की घटना का सवाल है तो जिनकी निर्मम हत्या की गई है, सरकार उनके प्रति संवेदनशील है और निश्चित रूप से जांच के बाद उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। योगी आदित्यनाथ की सरकार में कभी भी अपराधियों को खुली छूट नहीं दी गई है। इस मामले में भी अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से यहां पर रिफाइनरी, फर्टिलाइजर और थर्मल जैसी संस्थाएं हैं। इससे कुछ न कुछ प्रदूषण होना स्वाभाविक है। लेकिन जिस तरह से प्रदूषण का आंकड़ा बढ़ा है, वह चिंता का विषय है और इसमें एक बड़ी पहल की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें