फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने NH-80 जाम किया, पुलिस ने समझा-बुझाकर हटाया

Thu, 14 Aug 2025 03:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर आशीष कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार सुबह एनएच-80 जाम कर दिया। इस दौरान मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने की समझाइश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर अस्पताल में 30 वर्षीय मरीज की मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गुरुवार को प्रेम टोला फरदा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर जाम लगाकर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम हटाया गया।

मामला सफियासराय थाना क्षेत्र के प्रेम टोला फरदा निवासी फोटो यादव के पुत्र सिंटू यादव की मौत से जुड़ा है। बुधवार देर शाम सिंटू यादव की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने इंजेक्शन देने के कारण उसकी जान चली गई, जबकि डॉक्टर ने प्लेटलेट्स चढ़ाने की सलाह दी थी।

विज्ञापन


पढ़ें:  'पहले शादी करो, फिर मिलेगा घर', गुना में पीएम आवास योजना को लेकर दिव्यांग के सामने रखी गई अजीब शर्त

घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर आशीष कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार सुबह एनएच-80 जाम कर दिया। इस दौरान मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों व स्कूली बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी।

सूचना पर सफियासराय थानाध्यक्ष अमरेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर रामू कुमार और मनोरंजन दास मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद परिजनों व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। घटना के बाद से मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें