फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Flood News: बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा व्यक्ति, हुई दर्दनाक मौत; खगड़िया में बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें

Thu, 14 Aug 2025 12:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar Flood: खगड़िया में बाढ़ से त्राहिमाम मचा हुआ है। इसी बीच बूढ़ी गंडक की तेज धारा में एक व्यक्ति बह गया। इस हादसे में उसकी मौत गई है। मौत की खबर सुनते की परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूढ़ी गंडक नदी में आई बाढ़ से खगड़िया में त्राहिमाम मचा हुआ है। इस बीच गुरुवार सुबह दाननगर में एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ, जब वे मवेशियों के लिए चारा लेने नदी पार कर रहे थे। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 13 निवासी नागो यादव के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोज की तरह वे नदी पार कर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में जा गिरे। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन


पढ़ें: सांसद अजय मंडल ने विधायक गोपाल मंडल पर की कानूनी कार्रवाई की मांग, जदयू में बढ़ी खींचतान

इस घटना से पूरे दाननगर गांव में शोक की लहर है। मृतक अपने पीछे दो बेटे सूरज यादव (20) और नीरज यादव (17) तथा चार बेटियां, जिनमें सबसे बड़ी लवली कुमारी (22) हैं, छोड़ गए हैं। वे परिवार के इकलौते कमाने वाले थे, जिससे अब परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें