फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बेगूसराय में किडनैप युवक सुमित की हत्या, एक हफ्ते बाद बूढ़ी गंडक किनारे मिला शव; इलाके में सनसनी

Tue, 30 Dec 2025 09:26 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar: बेगूसराय में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। किडनैप किए गए मोबाइल दुकानदार सुमित कुमार का शव एक हफ्ते बाद बूढ़ी गंडक नदी किनारे मिला। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार का बेगूसराय जिला लगातार बढ़ते अपराध के कारण दहशत में है। ताजा मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र और मंझौल अनुमंडल से सामने आया है। जहां एक ओर पन्हास निवासी युवक की किडनैप कर हत्या कर दी गई, वहीं दूसरी ओर मंझौल थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी के घर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

किडनैप कर हत्या, बूढ़ी गंडक नदी में फेंकी लाश

विज्ञापन

लोहियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्हास गांव निवासी मोबाइल दुकानदार सुमित कुमार की 23 दिसंबर की रात अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। काफी खोजबीन के बाद मंगलवार को, एक हफ्ते बाद, उसका शव चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी किनारे बसही गांव के समीप से बरामद किया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर परिजनों को सौंप दिया।

पढे़ं: बेतिया में कानून पर हमला, वाहन जांच के दौरान पुलिस से हाथापाई...दो आरोपी गिरफ्तार; इलाके में तनाव

जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर की रात करीब 10:40 बजे सुमित अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पहले SH-55 पर उजले रंग की कार सवार बदमाशों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। रात में घटना की जानकारी नहीं मिल पाई, अगले दिन परिजनों ने थाने में आवेदन दिया।

सदर-वन डीएसपी के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि उजले रंग की टोयोटा कार में सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर सुमित को कार में बैठाया और मंझौल की ओर ले गए। टेक्निकल सर्विलांस में मोबाइल की अंतिम लोकेशन कोरिया चौक पाई गई।

पुलिस जांच में कार चालक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज निवासी प्रकाश कुमार (छोटू सिंह का पुत्र) के रूप में हुई। 27 दिसंबर को उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि सुमित का अपहरण कर चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर घाट ले जाया गया और हत्या के बाद शव को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें