फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मुंगेर में नकली नोटों के साथ दो शख्स गिरफ्तार, पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी

Mon, 20 May 2024 02:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger Crime: मुंगेर में पुलिस ने नकली नोटों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है, हालांकि दो लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कर रही है।
 
विज्ञापन
आरोपियों के पास से बरामद जाली नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुंगेर में एक बार फिर से जाली नोट गिरोह के सदस्य काफी सक्रिय हो गए हैं। दरअसल, नया टोला धोवई में महारूद्र यज्ञ का आयोजन किया गया था। कमेटी के सदस्यों द्वारा मेला भी लगाया गया था। मेले में नकली 100 और 200 के नोट को चलाने वाले गिरोह काफी सक्रिय हैं। आयोजन समिति द्वारा इसकी जानकारी जिले के तारापुर थाना पुलिस को दी गई। उसके बाद स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो लोगों को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 100 रुपये के नकली नोट भी बरामद किए हैं। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर दो लोग मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हुए एक आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अजय कुमार तो दूसरे ने राजीव कुमार बताया है। जो कि मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड लक्ष्मीपुर के रहने वाले हैं। उनके पास से पुलिस ने 100 रुपये के पांच नोट और मोबाइल बरामद किए हैं। तारापुर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी कर नकली नोट चलाने से संबंधित पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर अन्य जगहों पर भी अभी छापेमारी और जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें