पूरी घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के ज्ञान टोल की है। घायल व्यक्ति की पहचान ज्ञान टोल के रहने वाले मंटू यादव एवं भतीजा सावन यादव के रूप में की गई है। जबकि घायल दामाद की पहचान मिथिलेश यादव के रूप में की गई है।
घायल मंटू यादव ने बताया है कि मामूली विवाद को लेकर दबंग पड़ोसी ने मेरे दामाद मिथिलेश यादव के साथ मारपीट की है। इस मारपीट की सूचना हम लोगों को पता चली, तो हम लोगों ने इसका विरोध किया। इससे नाराज होकर दबंगों द्वारा हम लोगों के साथ भी मारपीट की गई।
इस मारपीट से मन नहीं भरा तो दबंगों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस अंधाधुंध फायरिंग में चाचा और भतीजे को गोली लग गई। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। गोली लगने के बाद चाचा और भतीजा गंभीर रूप से घायल होकर वहीं पर गिर गए।
आनन फानन में दोनों को उसी जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इस संबंध में मिथिलेश यादव ने बताया है कि मेरे साथ को भी लाठी एवं लोहे की रॉड से बेहरमी से पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।