फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime News : मुंगेर में बालू माफियाओं ने परिवहन विभाग की टीम पर किया जानलेवा हमला, तीन गंभीर रूप से घायल

Thu, 14 Aug 2025 08:05 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News :  बिहार के मुंगेर में बालू माफियाओं ने परिहन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया है। परिवहन विभाग के तीन कर्मचारियों को गंभीर चोट लगी है। करीब दस के करीब आरोपी योजना बनाकर आए थे।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Crime News : बिहार के मुंगेर में बालू माफियाओं का आंतक देखने को मिला है। परिवहन विभाग की टीम रोजाना की तरह जांच कर रही थी, तभी करीब दस की संख्या में बालू माफियाओं का एक दल हमला कर दिया। इस हमले से ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे आरोपी पहले से ही योजना बनाकर आए थे। क्योंकि उनके हाथों में हथियार थे, लाठी, डंडे सब हाथ में लिए हुए थे। इस वारदात ने प्रदेश के कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। बड़ा सवाल जब पुलिस और परिहन विभाग की टीम पर बदमाश हमला कर सकते हैं, तो आम आदमी का प्रदेश में क्या होगा? मुंगेर में आरोपियों को न तो अब कानून का खौफ है न ही खाकी का।
विज्ञापन


जान बचाकर भागी परिवहन विभाग की टीम
इस हमले परिवहन विभाग के दारोगा रिया कुमारी , दरोगा राजकुमार और निजी चालक गुड्डू कुमार घायल हो गए हैं। वहीं, किसी तरह जान बचाकर परिवहन विभाग की टीम सदर अस्पताल पहुंची, जहां इलाज चल रहा है। घायल दारोगा राजकुमार ने बताया कि सफियासराय थाना क्षेत्र के फरदा एचपी पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान हमारी टीम ने एक ओवर लोड बालू लदा हाइवा को रोका और फाइन की प्रक्रिया जा रही थी।

इसी दौरान दस से अधिक की संख्या में लाठी डंडे और धारदार हथियार के साथ लोग पहुंचे और टीम पर हमला कर दिया और हाइवा को छुड़ा कर ले गए। वहीं, धारदार हथियार से हमारे चालक गुड्डू कुमार दाहिने हाथ की दो अंगुली कट गई, जबकि महिला दरोगा रिया कुमारी और मुझे लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई की, जो गाड़ी हमलोग पकड़े थे, उसका नंबर बीआर 08जी 6691 है, जो जमालपुर थाना क्षेत्र के हसनगंज निवासी कुंदन कुमार के नाम पर पंजीकृत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar SIR: तेजस्वी यादव का एक और खुलासा, अब चिराग की पार्टी की सांसद के दो-दो वोटर आईडी दिखाकर NDA को घेरा
विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन कर रही
वहीं, मोटरयान निरीक्षक मो जमीर आलम ने बताया कि परिवहन विभाग की टीम पर वाहन जांच के दौरान हमला हुआ है। इसमें महिला दरोगा रिया कुमारी, दरोगा राजकुमार और निजी चालक गुड्डू कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं।सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar Flood: लगातार बारिश से उफनाई गंगा-कोसी समेत कई नदियां, इन जिलों में बाढ़ ने लोगों को कर दिया बेघर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें