फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munger: बुजुर्ग महिला की धारधार हथियार से हत्या, बदमाशों ने शव के ऊपर रखी गेहूं की बोरी; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 23 Oct 2024 02:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger: मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के चोर गांव पंचायत के बिंद टोली गांव में बीती देर रात एक 65 वर्षीय महिला जोगा देवी की तेज धारधार हथियार से बदमाशों ने हत्या कर दी मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला करीब डेढ़ से दो बजे के आस-पास शौच करने के लिए अपने आंगन में गई थी, तभी घात लगाए बदमाशों ने बाथरूम के पास पकड़कर तेज धारधार हथियार के साथ गले पर हमला कर दिया। जिसके कारण महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसके बाद  बदमाशों ने महिला के घर में रखे गेंहू से भरे बोरे को उसके सीने के ऊपर रखकर फरार हो गए।

विज्ञापन


इधर, जब घर के बाहर से चिल्लाने की आवाज आई तो परिजन जागे। वहीं परिजनों ने कमरे से बाहर निकलना चाहा तो गेट नहीं खुला, क्योंकि बाहर से किसी ने कुंडी लगा दी थी। किसी तरह परिजन गेट को खोलकर कमरे से निकले तो देखा की जोगा देवी की मौत हो चुकी थी। वहीं परिजनों ने घटना की जानकारी अरगंज थाना पुलिस को दी, जिसके बाद असरगंज थानाध्यक्ष तारापुर अनुमंडल पुलिस पाधिकारी सिंधु शेखर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं बाद में मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया।

इधर, परिजनों ने बताया की पांच डिसमिल जमीन को लेकर पड़ोसी बीरो बिंद से विवाद चल रहा था, इसको लेकर कुछ माह पूर्व मारपीट भी हुई थी। मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया गया था। मृतक का महिला के पोते सूरज कुमार ने बताया की दादी अपने पोती के साथ सोती थी। वहीं जब देर रात दादी बाथरूम के लिए उठी थी, लेकिन फिर वह बिस्तर पर नहीं आई।
विज्ञापन


दादी के साथ सो रही पोती ने जब दादी को बिस्तर पर नहीं देखा तो दादा को उठाया। वहीं दादा ने घर में खोजबीन की, लेकिन दादी का कुछ पता नहीं चला। मामले को लेकर तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर ने बताया कि जमीनी विवाद में एक महिला को तेज धार हतियार से हत्या कर दी गई है।

बदमाशों ने महिला को सामने से गर्दन पर हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी है। उन्होंने कहा की महिला के शरीर पर कई जख्म के निशान हैं। उन्होंने आगे बताया की पड़ोस के रहने वाले बीरो बिंद से जमीनी विवाद चल रहा था। परिजनों ने हत्या का आरोप पड़ोसी बीरो बिंद और उनके पुत्र सुनील बिंद पर लगाया है, जो दोनों फरार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें