फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: जमीनी विवाद में फायरिंग, युवक घायल; एसपी सैयद इमरान मसूद मौके पर पहुंचे

Sat, 27 Sep 2025 03:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच शनिवार दोपहर गोलीबारी हो गई। इस फायरिंग में गंगा स्नान कर लौट रहे 20 वर्षीय अंकुश कुमार घायल हो गए। घायल युवक को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे लखीसराय-एनएच 80 स्थित एक पेट्रोल पंप के पास जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई। अचानक हुई फायरिंग से वहां मौजूद लोग इधर-उधर भाग गए। इस दौरान गंगा स्नान कर घर लौट रहे 20 वर्षीय अंकुश कुमार, जो दिल्ली में मजदूरी करता है और नवरात्र के लिए गांव आए थे, गोलीबारी में जांघ के पास गोली लगने से घायल हो गए। परिजन और आसपास के लोग उन्हें तुरंत मुंगेर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. आशीष कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक की हालत स्थिर है।
विज्ञापन


पढ़ें: देशभर में प्रसिद्ध है देवी बगलामुखी का सिद्धपीठ मंदिर, अष्टधातु की प्रतिमा के सामने स्थापित विशेष यंत्र
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह विवाद आपसी जमीन को लेकर था, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की। एसपी सैयद इमरान मसूद भी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में अभी भी दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें