फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बेगूसराय में घर का ताला तोड़कर नकदी और गहनों की चोरी, पीड़ित ने पड़ोस के युवक पर लगाया आरोप

Mon, 17 Jun 2024 05:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai Crime: पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर घर से हजारों रुपये की नकदी और सोने के भारी जेवर लेकर फरार हो गए। चोरी के कारण हम काफी परेशान हैं। गौरतलब है कि पीड़ित परिवार खेती-बाड़ी कर जीवन यापन करता है।
विज्ञापन
घर में चोरी होने के बाद चिंतित पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में चोर लगातार आतंक मचाए हुए हैं। अब यहां चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर घर में रखा सारा सामान और सोने के जेवरात चोरी करके मौके से फरार हो गए। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के नया नगर आधारपुर गांव की हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देर रात चोरों ने घर में घुसकर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित परिजनों ने पास के ही एक युवक पर चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना तेघड़ा थाना पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसके बाद आवेदन देने की सूचना देकर पीड़ित को कार्रवाई का भरोसा दिया।

वहीं, पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर घर से 40 हजार रुपये की नकदी और सोने के पांच भारी जेवर लेकर फरार हो गए। चोरी के कारण पीड़ित काफी परेशान हैं। घर के लोग खेती-बाड़ी और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें