मुंगेर के लडैयाटांड़ थाना क्षेत्र के करेली और नैका टोला के बीच स्थित खेत में बने एक कुएं से शनिवार को लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान करेली गांव निवासी चंडी राय के 48 वर्षीय पुत्र धनेश्वर राय के रूप में हुई। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई।
थानाध्यक्ष बिभांशु शेखर भास्कर अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया।
लापता होने के बाद मिली लाश
मृतक की पत्नी दयावंती देवी ने बताया कि गांव वालों ने दोनों को रात में पुल पर बैठा देखा था। अगले दिन जब परिजन विनोद यादव के घर पहुंचे तो उसने बताया कि धनेश्वर राय आधे रास्ते से घर लौटने की बात कहकर चले गए थे। परिजनों ने 26 अगस्त को लडैयाटांड़ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह मवेशी चराने गए बच्चों ने कुएं से दुर्गंध आती देख झांककर देखा, तो अंदर शव पड़ा हुआ था। कपड़े से शव की पहचान धनेश्वर राय के रूप में हुई।
पढ़ें: हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में दोषी को कठोर कारावास, जुर्माने की सजा भी सुनाई गई
परिजनों का आरोप
पुलिस की कार्रवाई
एसपी ने बताया कि जिस व्यक्ति पर परिजनों ने शक जताया था, उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक और आरोपी के बीच पहले से विवाद था और घटना वाले दिन दोनों को साथ देखा गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।