फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board Exam: एक मिनट की देरी पर छात्राओं ने जाम की सड़क, 100 से ज्यादा परीक्षार्थियों की परीक्षा छूटी

Sat, 01 Feb 2025 03:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

Sheikhpura News: रामाधीन कॉलेज के बाहर खड़े अभिभावकों का कहना था कि उनके बच्चे समय से केंद्र पर पहुंचे थे, लेकिन शहर में जाम लगने के कारण थोड़ी देर हो गई। उन्होंने परीक्षा प्रशासन से थोड़ी रियायत बरतने की मांग की।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में प्रवेश न मिलने से मायूस छात्राओं ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखपुरा जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत हुई। लेकिन लेट पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली। इसके कारण कई केंद्रों पर आक्रोशित छात्रों ने जमकर हंगामा किया। सबसे ज्यादा बवाल रामाधीन कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हुआ, जहां छात्राएं मात्र 9:01 बजे पहुंचीं, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।

विज्ञापन

 
इस दौरान जब गेट नहीं खोला गया तो छात्राओं ने केंद्र के अधिकारियों से बार-बार अनुरोध किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर वे आक्रोशित हो गईं और परीक्षा केंद्र के पास सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीओ राहुल सिन्हा और एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और काफी समझाने के बाद छात्राओं को शांत कराकर जाम हटवाया।
 
100 से अधिक छात्रों की छूटी परीक्षा
जानकारी के अनुसार, जिलेभर में 100 से अधिक परीक्षार्थियों की पहली पाली की परीक्षा छूट गई। रामाधीन कॉलेज के बाहर खड़े अभिभावकों का कहना था कि उनके बच्चे समय से केंद्र पर पहुंचे थे, लेकिन शहर में जाम लगने के कारण थोड़ी देर हो गई। उन्होंने परीक्षा प्रशासन से थोड़ी रियायत बरतने की मांग की।
विज्ञापन



 
बोर्ड के कड़े नियम, प्रशासन ने दी सफाई
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के निर्देशानुसार, सुबह 9:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाना था। पहली पाली की बायोलॉजी परीक्षा सुबह 9:30 से 12:45 तक होनी थी, लेकिन 9:00 बजे केंद्र के गेट बंद कर दिए गए। परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि उन्हें बोर्ड के निर्देशों का पालन करना था, इसलिए किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।
 
एसडीओ राहुल सिन्हा ने कहा कि रामाधीन कॉलेज के परीक्षा केंद्र से हंगामे की सूचना मिली थी। उसकी जांच की जा रही है। कहां-कहां परीक्षा छूटी है, यह भी पता किया जा रहा है। लेकिन बोर्ड के निर्देशानुसार 9:00 बजे के बाद प्रवेश पूरी तरह वर्जित था।
विज्ञापन

 
हालांकि, अभिभावकों का कहना है कि अचानक ट्रैफिक जाम जैसी स्थितियों के कारण परीक्षा से वंचित होने वाले छात्रों के लिए कोई विशेष प्रावधान होना चाहिए, ताकि मामूली देरी के कारण उनका भविष्य अंधकार में न जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें