फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, जनरल कोच में महिला ने दिया बच्चे को जन्म; जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Wed, 30 Jul 2025 04:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: चंदा देवी अपने परिजनों के साथ पटना से जमालपुर आ रही थीं। जैसे ही ट्रेन जमालपुर स्टेशन के नजदीक पहुंची, चंदा को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। हालात बिगड़ते देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कोच में मौजूद महिलाओं ने साहस दिखाया और प्रसव में सहयोग किया।
विज्ञापन
जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल यात्रा के दौरान कई बार ऐसे अनुभव होते हैं, जो जीवनभर याद रहते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया पटना-दुमका एक्सप्रेस में उस समय हुआ, जब चलती ट्रेन में एक महिला यात्री ने बच्चे को जन्म दिया। यह घटना जमालपुर रेलवे स्टेशन के पास की है, जहां महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई और साथी यात्रियों की मदद से ट्रेन के जनरल कोच में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

जानकारी के मुताबिक, जमालपुर प्रखंड के सिंघिया पंचायत अंतर्गत महमदपुर फरदा गांव की रहने वाली चंदा देवी अपने परिजनों के साथ पटना से जमालपुर आ रही थीं। जैसे ही ट्रेन जमालपुर स्टेशन के नजदीक पहुंची, चंदा को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। हालात बिगड़ते देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कोच में मौजूद महिलाओं ने साहस दिखाया और प्रसव में सहयोग किया।

विज्ञापन


पढ़ें: युवती के अपहरण मामले में सीसीटीवी फुटेज वायरल, पुलिस ने आरोपी हिजबुल रहमान को किया गिरफ्तार

इस दौरान यात्रियों ने तुरंत रेलवे कर्मचारियों को सूचना दी। खबर मिलते ही जमालपुर स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार ने मेडिकल टीम को सतर्क किया। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही वहां मौजूद महिला रेलवे पुलिसकर्मियों ने ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत तत्परता दिखाते हुए चंदा देवी को प्लेटफॉर्म पर लाकर एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने महिला और नवजात की जांच की और दोनों की स्थिति को सामान्य बताया।

क्या है ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’?
रेलवे द्वारा शुरू की गई ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ योजना का उद्देश्य महिला यात्रियों को आपातकालीन स्थितियों में तत्काल सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत रेलवे पुलिस और स्टाफ को खास ट्रेनिंग दी गई है, ताकि वे प्रसव जैसी परिस्थितियों में भी महिला यात्रियों की मदद कर सकें। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब प्रशासनिक व्यवस्था संवेदनशीलता के साथ काम करे, तो किसी भी आपात स्थिति से सफलतापूर्वक निपटा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें