फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दिनदहाड़े पुत्र ने पिता को मारी गोली, हालत गंभीर; विवाद चल रहा था, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 30 Jul 2025 10:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: पिता और पुत्र के बीच विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गई देखते ही देखते यह विवाद खूनी खेल में बदल गया। पुत्र ने अपने पिता को गोली मार दी और फरार हो गया। 
विज्ञापन
क्राइम पेट्रोल देखकर पूर्व चालक ने मालिक के बाथरूम में लगाया था स्पाई कैमरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता को गोली मार कर जख्मी कर दिया। घटना बुधवार की सुबह छौड़ाही थाना क्षेत्र के डीह पताही गांव की है। स्थानीय लोगों ने जख्मी हालात में आरोपी युवक के पिता को इलाज के लिए बेगूसराय के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घटना की जानकारी पाकर छौड़ाही थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आरोपी युवक का नाम पताही निवासी दीपक कुमार बताया जा रहा है। पुत्र द्वारा पिता को गोली मारने की घटना इलाके में जंगल की आग की तरफ फैल गई है। जख्मी पिता की पहचान संतोष यादव के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से इलाके में हर ओर सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस
इधर, मामले की जानकारी पाकर छौड़ाही थाना की पुलिस के साथ मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि पुत्र द्वारा पिता को गोली मारने की घटना हुई है। आरोपी पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है। कारण के बारे में पूछने पर उन्होंने प्रथम दृष्ट्या आपसी विवाद का हवाला देते हुए कहा कि विशेष जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र में किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा था।  इसी के कारण पुत्र ने अपने पिता को गोली मार कर जख्मी कर दिया है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारण का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें