फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 102वां बिहार स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट खगड़िया में संपन्न, रणवीर-वैष्णवी बने एकल चैंपियन

Mon, 28 Jul 2025 06:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar: अंडर-19 बालक युगल वर्ग में पटना के रणवीर सिंह और मुंगेर के पराग सिंह की जोड़ी ने समस्तीपुर के रिशव राज और पटना के सक्षम वत्स की जोड़ी को 21-17, 21-19 से मात देकर डबल्स का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
102वां बिहार स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में खगड़िया जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित 102वां बिहार स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। शहर के चित्रगुप्त नगर स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्यभर से आए युवा खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक और कड़ी टक्कर वाले रहे। अंडर-19 बालक एकल वर्ग में पटना के रणवीर सिंह ने मुंगेर के पराग सिंह को सीधे सेटों में 21-11, 21-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले में पराग ने अच्छा संघर्ष किया, लेकिन रणवीर की सधी हुई वापसी के आगे टिक नहीं सके। अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में कटिहार की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वैष्णवी ने अपनी ही ज़िले की सौम्या भारती को कड़े मुकाबले में 11-21, 22-20, 21-14 से हराया। पहला सेट गंवाने के बाद वैष्णवी ने जबरदस्त वापसी करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया।

डबल्स में रणवीर-पराग की जोड़ी छाई रही

विज्ञापन

अंडर-19 बालक युगल वर्ग में पटना के रणवीर सिंह और मुंगेर के पराग सिंह की जोड़ी ने समस्तीपुर के रिशव राज और पटना के सक्षम वत्स की जोड़ी को 21-17, 21-19 से मात देकर डबल्स का खिताब अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन तालमेल और रणनीतिक समझ देखने को मिली।

पढे़ं: यात्रीगण ध्यान दें: गोड्डा और अजमेर के दौराई के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, हर हफ्ते होगी आवाजाही; यहां ठहराव

पुरस्कार वितरण में शामिल हुए गणमान्य

विज्ञापन

समापन समारोह में बिहार बैडमिंटन संघ के सचिव के. एन. जायसवाल, जिला खेल पदाधिकारी घनश्याम कुमार, खगड़िया जिला बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ. एच. प्रसाद, कटिहार जिला संघ के सचिव आकाश झा समेत कई गणमान्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का मंच संचालन बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष एवं बिहार हाटकेश फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. प्रेम कुमार ने किया। डॉ. एच. प्रसाद ने टूर्नामेंट की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ज़िले के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने जानकारी दी कि फरवरी 2026 में बिहार वेटरन बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे ज़िले में खेल गतिविधियों को और बल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें