फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सम्मान के लिए बुलाकर गुलदस्ता दिया, फिर पता चला अपमान कर रहे; क्या हुआ महिला पार्षद के साथ?

Tue, 15 Oct 2024 05:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: बेगूसराय से एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला पार्षद ने उससे दुर्व्यवहार किए जाने और जातिसूचक गाली दिए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही उसका वीडियो वायरल कर छवि धूमिल करने का भी आरोप है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
वार्ड पार्षद प्रियंका कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में नगर निगम की एक महिला वार्ड पार्षद ने स्थानीय लोगों पर दुर्व्यवहार सहित जाति सूचक गाली देने का आरोप लगाया है। साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


दरअसल, बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-31 की वार्ड पार्षद प्रियंका कुमारी ने बताया कि पिछले दिनों उनके वार्ड में जल निकासी की समस्या थी। कई जगहों पर लाइट भी खराब हो चुकी थी। सात अक्तूबर को वह लाइट ठीक करवाने के लिए अपने वार्ड में विभिन्न जगहों पर पहुंचीं थी। तभी कुछ स्थानीय लोग वहां पर जमा हो गए और उन पर कमीशनखोरी का आरोप लगाने लगे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो चलाकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की।

प्रियंका कुमारी ने बताया कि उन्हें धमकी भी दी गई और जबरन पैसा देने का भी प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने सात अक्तूबर को ही नगर आयुक्त को लिखित रूप से आवेदन देकर शिकायत भी की गई। आवेदन द्वारा उन्होंने नगर निगम प्रशासन को इस बात से अवगत कराया कि वहां पर कुछ बड़े प्रतिष्ठान हैं, जिनके द्वारा अतिक्रमण किया गया है। साथ ही वाहन पार्किंग की व्यवस्था न होने की वजह से कूड़ा कचरा जमा होता जा रहा है, जो शहर के सौंदर्य को प्रभावित कर रहा है। मंगलवार को प्रियंका कुमारी ने एक प्रेस वार्ता कर अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया। उन्होंने बताया कि वहां पर मौजूद लोगों द्वारा उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। आज वह संबंधित थाने में लिखित रूप से आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने जा रही हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सात अक्तूबर को वार्ड पार्षद प्रियंका कुमारी को इस वार्ड के लोगों ने काम नहीं करने का आरोप लगाकर उन्हें बुके देकर सम्मानित किया था। वह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। वायरल होने के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर आने लगीं। इससे परेशान होकर वार्ड पार्षद प्रियंका कुमारी ने उस क्षेत्र के जनता एवं नगर निगम के पूर्व मेयर प्रत्याशी के पति अंकित कुमार पर सोची साजिश के तहत वीडियो बनाकर वायरल करने और जलील करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें