फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'धर्म के आधार पर मुस्लिम अगर पाकिस्तान गए होते तो...', गिरिराज सिंह को यह क्या बोल गए शाहनवाज हुसैन

Thu, 20 Feb 2025 08:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: बेगूसराय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने जिले वासियों को पीएम मोदी के स्वागत के लिए भागलपुर आने के लिए आमंत्रित किया। वहीं, इस दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राजद प्रमुख लालू यादव पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
भाजपा नेता शानवाज हुसैन और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन गुरुवार को बेगूसराय पहुंचे। जहां उन्होंने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर राजनीतिक हालात, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और आगामी बिहार चुनाव पर खुलकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में भाजपा सरकार बनने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और बिहार की राजनीति को लेकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन

 
दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व को सराहा
शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने से यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर कहा कि आधी आबादी (महिलाओं) को सम्मान देने का जो कार्य भाजपा सरकार ने किया है, उससे पूरे देश में खुशी की लहर है।
 
बिहार में डबल इंजन की सरकार
उन्होंने बिहार की मौजूदा सरकार को डबल इंजन की सरकार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सरकार सुचारू रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने बिहार में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एथेनॉल फैक्ट्रियां स्थापित करवाई हैं। इस पहल से मक्के की कीमत ₹1000 से बढ़कर ₹2400 प्रति क्विंटल तक हो गई है, जिससे बिहार के किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
बेगूसराय वासियों को दिया निमंत्रण
शाहनवाज हुसैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही भागलपुर का दौरा करने वाले हैं। इसी को लेकर वह बेगूसराय पहुंचे हैं। उन्होंने यहां के लोगों से पीएम मोदी के स्वागत के लिए भागलपुर आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में बड़ी संख्या में लोग भागलपुर पहुंचे और उनका सम्मान करें।


 
‘नीतीश कुमार ही एनडीए के मुख्यमंत्री उम्मीदवार’
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शाहनवाज हुसैन ने साफ शब्दों में कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज पूरे भारत में उनसे बड़ा कोई मुख्यमंत्री चेहरा नहीं है। इससे यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा और जदयू मिलकर चुनावी रण में उतरेंगे।
 
लालू-कर्पूरी की तुलना को बताया हास्यास्पद
प्रेस वार्ता के दौरान शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा कि उन्हें अपराध पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जब कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं, तो यह हास्यास्पद लगता है। साथ ही उन्होंने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर और लालू प्रसाद यादव की तुलना को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर भारतीय राजनीति के सच्चे जननायक थे और उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

 
गिरिराज सिंह पर ली चुटकी
हालांकि इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को साध कर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर धर्म के आधार पर मुस्लिम पाकिस्तान चले गए होते तो गिरिराज सिंह को अब्दुल कलाम और शाहनवाज जैसा मित्र कैसे मिलता।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें