फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बहनोई ने पत्नी की बहन की गोली मारकर की हत्या, आरोपी बोला- गलती से फायर हो गया; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 24 Mar 2024 03:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: मृतका के परिजनों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर एक बच्चा चिल्लाया कि निशा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। जब परिजन वहां पहुंचे तो निशा कुमारी को मृत अवस्था में पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी बहनोई समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय से बहनोई द्वारा अपनी पत्नी की बहन की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बहनोई समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों अपराधी से पूछताछ की जा रही है। घटना चकिया थाना क्षेत्र के बिंदटोली की है। मृत महिला की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के बिंदटोली निवासी राकेश कुमार की पत्नी निशा कुमारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने बताया कि निशा कुमारी आज सुबह दुकान से सामान खरीदने के लिए गई थी। सामान खरीद कर जब वह वापस घर लौट रही थी। तभी उसके बहनोई ने रास्ते में ही उसे गोली मार दी, जिससे निशा कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों ने गोली मार कर भाग रहे आरोपी बहनोई को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद आरोपी बहनोई और एक अन्य युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी बहनोई के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर एक बच्चा चिल्लाया कि निशा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। जब परिजन वहां पहुंचे तो निशा कुमारी को मृत अवस्था में पाया। बताया जा रहा है कि मृत महिला निशा कुमारी अपने मायके में थी। इस दौरान आज सवेरे बहनोई अपने ससुराल पहुंचा और इसी दौरान अपनी पत्नी की बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत महिला का ससुराल मुंगेर जिले में है। कुछ दिन पहले ही उसका पति परदेश कमाने के लिए चला गया और पत्नी को उसके मायके छोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं, आरोपी बहनोई का कहना है कि गलती से गोली चल गई और पत्नी की बहन के सिर में लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद चकिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। फिलहाल महिला की हत्या बहनोई के द्वारा किस वजह से की गई है, यह अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन आरोपी बहनोई गोलू कुमार का कहना है कि गलती से गोली चल गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें