फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: युवती को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार; वार्ड सदस्य का दामाद है आरोपी

Wed, 02 Apr 2025 06:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai Crime: पुलिस ने बताया कि एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला आया है। पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में एक युवती से दुष्कर्म के आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला बलिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी सह थानाध्यक्ष ने बताया कि एक 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला आया है। वहीं, पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का आतंक! दुकानदार को चाकू मारकर लूटपाट, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

 
पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना को लेकर बताया कि मंगलवार की रात वह अपने घर पर बैठी हुई थी। तभी पड़ोस का चचेरा जीजा उसे बहला-फुसलाकर भूसे वाले कमरे में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी गांव के वार्ड सदस्य का दामाद है। आरोपी की पहचान खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के पात्रता गांव निवासी बसंत पासवान के पुत्र उमा रंजन पासवान के रूप में की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें