फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: डॉक्टर के साथ हैवानियत से बेगूसराय में आक्रोश, छात्राओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Sat, 17 Aug 2024 02:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News: कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ अमानवीय व्यवहार एवं हत्या के बाद अब बेगूसराय में महिला कॉलेज के छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई है। 
 
विज्ञापन
डॉक्टर के साथ हैवानियत से बेगूसराय में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ पहले दुष्कर्म और बाद में उसकी हत्या करने से पूरे देश में आक्रोश है। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई तक सड़कों पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं बिहार के बेगूसराय में इसका असर देखने को मिला है, जहां महिला कॉलेज के छात्रों ने प्रतिरोध मार्च निकालकर बंगाल की मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


इस दौरान एक छात्रा ने कहा कि कोलकाता में जिस तरीके से एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। हद हो गई है इसके बाद भी खुलेआम अपराधी घूम रहे हैं, लेकिन वहां की सरकार अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा है कि इसमें जो दोषी है, उसको पकड़ कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है की बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ का जो नारा सरकार के द्वारा दिया जा रहा है, वह बेटी अब कैसे आगे बढ़ेगी, क्योंकि देश के हर राज्य में बेटी सुरक्षित नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें