जमुई में वज्रपात की चपेट में आने से महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के दिग्घी पंचायत स्थित सुखासन गांव की है। मृतक की पहचान सुखासन निवासी महेंद्र साह की पत्नी सावित्री देवी (50) और राकेश मरांडी के पुत्र सुमित कुमार (5) के रूप में की गई है। यह घटना शुक्रवार के शाम की है।