फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बेगूसराय में पत्थर से सिर कुचलकर बुजुर्ग महिला की हत्या, वारदात के वक्त सो रही थी

Wed, 22 May 2024 04:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai Crime: बेगूसराय में अज्ञात बदमाश ने सोए अवस्था में पत्थर से सिर कुचलकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने सोए अवस्था में एक बुजुर्ग महिला की ईंट-पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के चेरिया गांव की है। मृत महिला की पहचान चिड़िया गांव निवासी दिवंगत तेज नारायण शाह की पत्नी रामरती देवी (70) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला अपने घर में अकेली सोई हुई थी। तभी अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर महिला की निर्मम तरीके से ईंट-पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। मृत महिला के बेटे रामाशीष शाह ने बताया कि हम लोग दूसरी जगह थे और मां घर में अकेली ही थी। जब बहुत देर तक नहीं जगी, तब घर पर ढूंढने के लिए आए तो मृत अवस्था में सोई हुई थी।

उन्होंने बताया कि सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। उन्होंने कहा कि किसी अज्ञात अपराधियों ने सोए अवस्था में पत्थर से कुचलकर उनकी हत्या कर दी है। वहीं, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने भगवानपुर थाना पुलिस को दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, इस घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें