फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छठ पर्व को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण बनीं व्रती, अन्न-जल के साथ-साथ जनता से साधा संपर्क

Mon, 27 Oct 2025 09:59 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News: बेगूसराय जिले में मुख्यधारा के राजनीतिक दलों से मैदान में उतरीं अमिता भूषण एकमात्र महिला प्रत्याशी हैं। उनका कहना है कि महापर्व छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और समाज के बीच संतुलन का प्रतीक है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में इन दिनों दो महापर्वों का संगम देखने को मिल रहा है। एक ओर लोक आस्था का पर्व छठ पूजा तो दूसरी ओर लोकतंत्र का पर्व यानी विधानसभा चुनाव का उत्साह चरम पर है। जिलेभर में छठ घाटों पर जहां श्रद्धा और भक्ति का माहौल व्याप्त है, वहीं चुनावी मैदान में जनसंपर्क और संवाद की गहमागहमी भी अपने चरम पर है।

इसी बीच 146 बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विधायक अमिता भूषण बिना अन्न-जल ग्रहण किए छठ व्रत के दौरान भी जनता के बीच सक्रिय हैं। रविवार को उन्होंने अपने रामदीरी आवास पर खरना की पूजा संपन्न की और सूर्य उपासना के इस महापर्व की औपचारिक शुरुआत की। पूजा के दौरान उन्होंने देशवासियों सहित बेगूसराय के लोगों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यधारा के दलों की एकमात्र महिला उम्मीदवार

विज्ञापन

बेगूसराय जिले में मुख्यधारा के राजनीतिक दलों से मैदान में उतरीं अमिता भूषण एकमात्र महिला प्रत्याशी हैं। उनका कहना है कि महापर्व छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और समाज के बीच संतुलन का प्रतीक है। यह जीवन में अनुशासन, शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

पढे़ं: बेगूसराय में खौफनाक वारदात, जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली; हालत गंभीर

महापर्व के बीच भी वे लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटी हैं। गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रही हैं और समाधान का भरोसा दिला रही हैं। उनका कहना है कि जनसेवा ही मेरी राजनीति की सबसे बड़ी पूजा है। कांग्रेस नेता रत्नेश कुमार टुल्लू ने कहा कि बेगूसराय में इस बार छठ की पवित्रता और लोकतंत्र की ऊर्जा का संगम राजनीति में एक नया संदेश दे रहा है। जहां आस्था और सेवा का मेल जनता के विश्वास को और मजबूत करता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें