फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रात में दोस्तों संग पार्टी के बाद युवक का शव गड्ढे में मिला, परिजनों ने पुलिस को खदेड़ा; हत्या की आशंका

Fri, 04 Apr 2025 09:48 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Khagaria News: खगड़िया में शुक्रवार को गड्ढे में युवक का शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस को खदेड़ दिया। परिजनों ने हत्या की बात कहकर मामले की गहराई से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस से भिड़े मृतक के परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक का शव संदिग्ध हालात में गड्ढे से बरामद किया गया। मृतक की पहचान चकरमनिया गांव निवासी अशोक सिंह के 30 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा और स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि उन्हें कुछ देर के लिए वापस लौटना पड़ा। परिजनों ने साफ तौर पर हत्या का आरोप लगाया है और मामले की गहराई से जांच की मांग की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:चूल्हे की चिंगारी बनी काल; भीषण अग्निकांड में सात माह की बच्ची और उसका भाई झुलसे, घर का सारा सामान खाक
 
दोस्त के घर पार्टी के बाद रहस्यमय हालात में मौत
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुरुवार की रात सोनू कुमार अपनी भाभी को खाना देने के लिए बेलदौर पीएचसी गया था। लौटते वक्त वह तिलाठी चौक पर अपने एक दोस्त के घर रुक गया, जहां कुछ अन्य दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी की गई। बताया जा रहा है कि पार्टी के बाद वह वहीं रुक गया और सुबह उसका शव गड्ढे में मिला। यह खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। युवक की मौत को लेकर लोगों में काफी गुस्सा और संदेह देखने को मिला। उनका कहना है कि पार्टी के दौरान ही युवक की हत्या कर दी गई और सबूत छिपाने के लिए शव को गड्ढे में फेंक दिया गया।
विज्ञापन

 
सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका गहराई
युवक के शव पर विशेष रूप से सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों का शक और भी गहरा गया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। परिजन इस बात को लेकर भी नाराज हैं कि पुलिस समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
 
मौके पर मौजूद थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और मृतक के साथ मौजूद दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar News:बिहार में सुनियोजित शहरीकरण के लिए जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकार का गठन, 1350 नए पद सृजित
विज्ञापन

 
पुलिस से हुई झड़प
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों और परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस और लोगों के बीच हल्की झड़प भी हुई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को थोड़ी देर के लिए पीछे हटना पड़ा। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस पहले दिन से मामले को हल्के में ले रही है और हत्या को छिपाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और लोगों को शांत कराया।
 
जांच के घेरे में दोस्त
पुलिस अब मामले में मृतक के दोस्तों पर संदेह की नजर रखे हुए है, जिनके साथ युवक ने पार्टी की थी। सूत्रों की मानें तो कुछ दोस्तों से गोपनीय तरीके से पूछताछ की गई है और जल्द ही कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच निष्पक्ष और सबूत आधारित होगी। अगर हत्या की पुष्टि होती है, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें