बिहार के मुंगेर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के काफिले में शामिल मेयर कुमकुम देवी की गाड़ी स्कॉर्पियो से टकरा गई। हादसा सफियासराय थाना क्षेत्र के पास हुआ।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुंगेर जिले में शनिवार को बड़ा हादसा उस वक्त हो गया जब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री सह सांसद ललन सिंह के काफिले में शामिल मेयर कुमकुम देवी की गाड़ी एक स्कॉर्पियो से टकरा गई। हादसे में मेयर कुमकुम देवी बाल-बाल बच गईं, हालांकि उनकी गाड़ी को गंभीर क्षति पहुंची।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री का हेलीकॉप्टर सफियाबाद एयरपोर्ट पर उतरा, जहां से दोनों नेताओं का काफिला जमालपुर स्टेशन की ओर रवाना हुआ। काफिले में प्रशासनिक और राजनीतिक दलों के नेताओं की करीब 100 गाड़ियां शामिल थीं। इसी दौरान सफियासराय थाना क्षेत्र से पहले मेयर की गाड़ी को पीछे से एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेयर की गाड़ी का बोर्ड टूट गया और गाड़ी स्कॉर्पियो में फंसकर घसीटने लगी। हालांकि पीछे की गाड़ी के ड्राइवर ने सूझबूझ से स्थिति को संभाल लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने धक्का देकर दोनों गाड़ियों को अलग किया। हादसे के वक्त मेयर कुमकुम देवी गाड़ी की अगली सीट पर बैठी थीं, जबकि बीच वाली सीट पर उनके सुरक्षा गार्ड और अन्य लोग मौजूद थे।